तमिलनाडु सरकार की नववर्ष पर गरीबों के लिए नई योजना
चेन्नई, 1 जनवरी (आईएएनएस)। तमिलनाडु में नववर्ष के अवसर पर लोगों ने मंदिरों में विशेष प्रार्थनाएं कीं और समुद्र तटों व होटलों में नए साल का जश्न मनाया। इस अवसर पर प्रदेश सरकार ने गरीबों को मुफ्त वस्तुएं बांटने की एक योजना शुरू की।
प्रदेश में इस साल चुनाव होना है और सत्तारूढ़ द्रविड़ मुनेत्र कड़गम (द्रमुक) सरकार ने अभी से ही मतदाताओं को लुभाने के लिए गरीबों के बीच पोंगल थैले, साड़ियों और धोती का मुफ्त वितरण शुरू कर दिया है।
प्रत्येक पोंगल थैले में आधा किलो कच्चा चावल, गुड़, 100 ग्राम हरी दाल, 10 ग्राम काजू व पांच-पांच ग्राम किशमिश व इलायची हैं। जनवरी मध्य में पड़ने वाले पोंगल के त्योहार का एक विशेष व्यंजन 'चक अरई पोंगल' बनाने में इस सामग्री का इस्तेमाल होता है।
पोंगल थैले प्रदेश के 1.94 करोड़ राशन कार्ड धारकों को वितरित किए जाएंगे जबकि साड़ियां और धोती गरीबों को दी जाएंगी।
मुख्यमंत्री एम. करुणानिधि ने शनिवार को इस योजना की शुरुआत करते हुए कहा कि मुफ्त वितरण योजना का राज्य की अर्थव्यवस्था पर कोई प्रभाव नहीं पड़ेगा।
शनिवार की सुबह राज्यभर के मंदिरों में भारी भीड़ रही। इस अवसर पर विशेष प्रार्थनाएं की गईं। इस मौके पर होटलों में भी काफी भीड़ रही।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications