जनवरी से बढ़ेगी कारों की कीमतें
टाटा मोटर्स ने सबसे पहले शनिवार को अपने सभी व्यावसायिक वाहनों और कुछ कारों की कीमत बढ़ा दी।
टाटा इंडिका और टाटा इंडिगो मॉडल कीकारों की कीमतों में 3,000 रुपये से 15,000 रुपये की वृद्धि की गई है। युटिलिटी वाहन जैसे टाटा सुमो, टाटा ग्रैंड एमके 2, टाटा सफारी और टाटा जेनॉन की कीमतों में 8,700 रुपये से 14,500 रुपये की वृद्धि की गई है।
व्यावसायिक वाहनों में 1,500 रुपये से 30,000 रुपये के दायरे में वृद्धि की गई है।
हाल ही में मारुति-सुजुकी, हुंडई मोटर इंडिया और जनरल मोर्ट्स ने भी अपने वाहनों की कीमत बढ़ाने के संकेत दिए हैं।
वाहन निर्माताओं के मुताबिक प्राकृतिक रबर, पिग आयरन, रोल्ड स्टील और एल्युमीनियम तथा तांबे जैसी कुछ धातुओं की कीमत बढ़ गई है।
पिछले छह महीनों में प्राकृतिक रबर की कीमत में 40 फीसदी की वृद्धि हुई है, पिग आयरन की कीमत में 25 फीसदी, रोल्ड स्टील में 22 फीसदी और फॉर्जिग स्टील की कीमत में 10 फीसदी वृद्धि हुई है।
एल्युमिनियम और तांबे की कीमत में क्रमश: चार फीसदी तथा तीन फीसदी वृद्धि हुई है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications