चीनी-रूसी तेल पाइपलाइन से आपूर्ति शुरू
इस 1,000 किलोमीटर लंबी तेल पाइपलाइन से 2011 से 2030 तक चीन को हर साल 1.5 करोड़ टन कच्चे तेल की आपूर्ति होगी।
चीन में इस पाइपलाइन की संचालक कम्पनी पेट्रो चाइना कॉरपोरेशन लिमिटेड के महाप्रबंधक याओ वेई ने कहा कि इस पाइपलाइन के शुरू होने से चीन और रूस के बीच ऊर्जा सहयोग के एक नए अध्याय की शुरुआत हुई है। इससे देश के ऊर्जा आयात की सेहत सुधरेगी और आर्थिक विकास में मदद मिलेगी।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications