नीतीश की मां का निधन, अंत्येष्टि रविवार को (लीड-1)
मुख्यमंत्री आवास के एक अधिकारी के मुताबिक उनका अंतिम संस्कार रविवार को पटना में किया जाना जाएगा। हालांकि अभी तक यह तय नहीं हो पाया है कि गंगा नदी के किस घाट पर अंतिम संस्कार किया जायेगा।
इस बीच उनके पार्थिव शरीर को मुख्यमंत्री आवास के बाहर लोगों के अंतिम दर्शन के लिए रखा गया है। जहां लोग बड़ी संख्या में पहुंचकर उन्हें श्रद्घांजलि अर्पित कर रहे हैं। मुख्यमंत्री आवास पहुंचने वालों में मंत्रिमंडल के तमाम सदस्य, विधानसभा में विपक्षी दल के नेता अब्दुल बारी सिद्दीकी समेत मुख्यमंत्री के पैतृक गांव कल्याण बिगहा के लोग हैं।
मुख्यमंत्री आवास के एक अधिकारी के मुताबिक परमेश्वरी देवी की तबीयत सुबह अचानक खराब हो गई थी। चिकित्सकों के एक दल को एक अणे मार्ग स्थित मुख्यमंत्री आवास बुलाया गया था। इसके बाद उन पर चिकित्सक लगातार निगाह बनाये हुए थे। उन्होंने करीब तीन बजे अंतिम सांस ली। उनकी मृत्यु के बाद मुख्यमंत्री आवास पर शोक की लहर दौड़ गई।
गौरतलब है कि परमेश्वरी देवी की तीन पुत्रियां और दो पुत्र हैं। जिनमें मुख्यमंत्री नीतीष सबसे छोटे हैं।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications