कोलकाता में नव वर्ष पर प्रार्थनाएं, मौज-मस्ती
अलीपुर चिड़ियाघर और विक्टोरिया मेमोरियल पर भारी संख्या में पर्यटक पहुंचे। सेंट पॉल कैथ्रेडल और दक्षिणेश्वर मंदिर में विभिन्न धर्मो के लोग प्रार्थनाओं के लिए पहुंचे।
दक्षिणेश्वर के सदियों पुराने काली मंदिर में कल्पतरू उत्सव के लिए देशभर से लोग इकट्ठे हुए हैं। आध्यात्मिक गुरु श्री रामकृष्ण परमहंस की याद में हर साल इसी दिन यह उत्सव मनाया जाता है।
ऐसा माना जाता है कि श्री रामकृष्ण परमहंस ने एक जनवरी, 1886 को इसी दिन समाधि ली थी और अपने शिष्यों को ज्ञान दिया था।
अलीपुर चिड़ियाघर में बच्चे जानवरों और साइबेरिया से आए प्रवासी पक्षियों को देखने के लिए पहुंचे। पिछले सप्ताह ही यहां लाए गए तीन नए तेंदुओं ने लोगों को खूब आकर्षित किया।
ज्यादातर लोगों ने भीड़-भाड़ से दूर अपने घरों में परिवार व दोस्तों के साथ नए साल का जश्न मनाया। युवाओं ने डिस्कोथेक व नाइटक्लब्स में पार्टी कीं।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications