नीतीश की मां का निधन
पटना, 1 जनवरी (आईएएनएस)। बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की मां परमेश्वरी देवी का शनिवार को मुख्यमंत्री आवास पर निधन हो गया। वह 92 वर्ष की थीं तथा पिछले कई दिनों से बीमार थीं।
मुख्यमंत्री आवास के एक अधिकारी के मुताबिक परमेश्वरी देवी की तबीयत सुबह अचानक खराब हो गई थी। चिकित्सकों के एक दल को एक अणे मार्ग स्थित मुख्यमंत्री आवास बुलाया गया था। इसके बाद उन पर चिकित्सक लगातार निगाह बनाये हुए थे। उन्होंने करीब तीन बजे अंतिम सांस ली।
उनकी मृत्यु के बाद मुख्यमंत्री आवास पर शोक की लहर दौड़ गई। मंत्रिमंडल के कई सदस्य मुख्यमंत्री आवास पहुंच गए।
गौरतलब है कि परमेश्वरी देवी की तीन पुत्रियां और दो पुत्र हैं। जिनमें मुख्यमंत्री नीतीष सबसे छोटे हैं।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications