एयर मार्शल ब्राउन वायुसेना के नए उप प्रमुख
ब्राउन, दिल्ली में पश्चिमी वायु कमान के प्रमुख थे। उन्होंने यहां वायु सेना मुख्यालय में कार्यभार संभालने से पहले अमर जवान ज्योति पर पुष्प चक्र चढ़ाया।
एयर मार्शल ब्राउन, 24 जून, 1972 को वायु सेना से जुड़े थे। उनके पास विविध सामरिक अनुभव हैं और उन्होंने हंटर, मिग-21 के सभी संस्करण, जगुआर और एसयू-30के जैसे विविध लड़ाकू विमानों को उड़ाया है।
राष्ट्रीय रक्षा अकादमी के विद्यार्थी रहे एयर मार्शल ब्राउन, 'टैक्टिक्स एंड कम्बैट डेवलपमेंट एस्टैब्लिशमेंट' (टीएसीडीई) और 'डिफेंस सर्विसिज स्टाफ कॉलेज' (डीएसएससी), वेलिंग्टन में बतौर प्रशिक्षक भी अपनी सेवाएं दे चुके हैं।
उन्होंने जगुआर विमान पर ब्रिटेन में रॉयल एयर फोर्स (आएएफ) के साथ प्रशिक्षण भी लिया हुआ है और साथ ही एक जगुआर स्क्वोड्रन का नेतृत्व भी किया है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
*


Click it and Unblock the Notifications