कांग्रेस ने जीता चण्डीगढ़ महापौर का चुनाव
कांग्रेस उम्मीदवार रविंदर पाल सिंह ने पार्टी के बागी नेता जगजीत सिंह कांग को मात्र एक मत से पराजित किया।
चुनाव के दौरान 33 में से रविंदर को 17 और कांग को 16 मत मिले। उल्लेखनीय है कि कांग कांग्रेस के पार्षद हैं और पार्टी की ओर से नामांकन की इजाजत नहीं मिलने पर उन्होंने मंगलवार को पार्टी छोड़ दी थी। इसके बाद भारतीय जनता पार्टी (भाजपा), अकाली दल और बहुजन समाज पार्टी (बसपा) ने चुनाव में उनका समर्थन किया था।
चण्डीगढ़ के सांसद और संसदीय कार्यमंत्री पवन कुमार बंसल सहित कुल 36 मतों में से 35 पार्षदों ने शनिवार को मतदान किए। दो मतों को अवैध घोषित कर दिया गया।
नतीजे की घोषणा के दौरान उस वक्त भ्रम की स्थिति पैदा हो गई जब सम्बंधित अधिकारी कुलदीप सिंह चंद्रपुरी ने कांग के विजयी होने का ऐलान किया लेकिन कुछ ही मिनट में सुधार करते हुए उन्होंने कहा कि रविंदर पाल ने जीत हासिल की है।
चुनाव परिणाम से साफ होता है कि कांग्रेस जिसके पास निगम में 16 मत हैं, वह नामांकित नौ मनोनीत पार्षदों का समर्थन सही तरीके से हासिल नहीं कर पाई है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications