आर्सेलरमित्तल ने कनाडाई लौह अयस्क कम्पनी के लिए बढ़ाई बोली

टोरंटो, 1 जनवरी (आईएएनएस)। टोरंटो की कम्पनी बैफिनलैंड आयरन माइंस कॉरपोरेशन ने शुक्रवार को अपने शेयरधारकों को सलाह दी कि आर्सेलरमित्तल की बढ़ाकर लगाई गई बोली स्वीकार कर लें। आर्सेलरमित्तल ने प्रत्येक शेयर के लिए अपनी बोली को बढ़ाकर 1.40 डॉलर कर दिया है।

इससे पहले आर्सेलरमित्तल ने प्रति शेयर 1.25 डॉलर की बोली लगाई थी, जिसके बाद उसकी प्रतिस्पद्र्धी कम्पनी नूनावट आयरन ओर एक्वि जिशन इंक ने प्रति शेयर 1.35 डॉलर की बोली लगाई थी।

आर्सेलरमित्तल की पुरानी 1.25 डॉलर प्रति शेयर या कुल 49.2 करोड़ डॉलर की बोली की समय सीमा गुरुवार मध्यरात्रि समाप्त हो गई। उसकी नई बोली की समय सीमा 10 जनवरी तक है।

प्रतिस्पद्र्धी कम्पनी नूनावट के पास बैफिनलैंड की पहले से 10 फीसदी हिस्सेदारी है। वह कम्पनी की 50 फीसदी हिस्सेदारी और खरीदना चाहती है।

बैफिनलैंड द्वारा जारी एक बयान के मुताबिक उसने अपने शेयर धारकों को सलाह दी है कि वे आर्सेलरमित्तल की बोली स्वीकार करें, क्योंकि नूनावट कम्पनी के शेयरों का 50 फीसदी हिस्सा ही खरीदना चाहता है। इसका बचे हुए शेयरों पर नकारात्मक प्रभाव पड़ेगा। बाजार में उसके लिक्वि डिटी घट जाएगी।

बैफिनलैंड के उपाध्यक्ष डेनिएल दिमित्रोव ने कहा कि बैफिनलैंड के निदेशक मंडल ने एक मत से अपने शेयर धारकों और 2007 के वारंट धारकों को सलाह दी है कि वे अपने शेयर और वारंट आर्सेलरमित्तल को नई बोली के मुताबिक दें।

आर्सेलरमित्तल और नूनावट दोनों बैफिनलैंड के विशाल 36.5 करोड़ टन के लौह अयस्क भंडार के कारण इसे खरीदना चाहते हैं।

माना जा रहा है कि बैफिनलैंड की मेरी रिवर परियोजना से अगले बीस साल तक हर साल 1.8 करोड़ टन अयस्क का उत्पादन हो सकता है।

बैफिनलैंड के निदेशक मंडल और इसके सबसे बड़े शेयर धारक रिसोर्स कैपिटल फंड दोनों एकमत से आर्सेलरमित्तल की बढ़ी बोली के साथ हैं, क्योंकि नूनावट के एक वरिष्ठ अधिकारी जौदत वहीद बैफिनलैंड को खरीदने के लिए बोली शुरू होने से पहले बैफिनलैंड के अधिकारी थे।

बैफिनलैंड ने उस पर गोपनीयता भंग करने का आरोप लगाया है।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+