अफगानिस्तान में प्रमुख शीर्ष तालिबानी नेता ढेर
समाचार पत्र 'न्यूयार्क टाइम्स' के अनुसार अफगान पुलिस और प्रांतीय गवर्नर ने बताया कि गुरुवार को रातभर की गई छापेमारी के दौरान गठबंधन सुरक्षा बलों ने तालिबानी नेता मुल्ला बहादुर को मार गिराया।
प्रांतीय पुलिस प्रमुख अब्दुल रहमान शैदखली ने कहा कि चरदारा जिले में एक मकान पर छापेमारी की गई थी।
नाटो की ओर से जारी बयान में आत्मघाती विस्फोटों, लड़ाकू विमानों को मार गिराने जैसी घटनाओं को अंजाम देने वाले शीर्ष तालिबानी नेता के मारे जाने की पुष्टि की है।
बयान के अनुसार कार्रवाई के दौरान कई आतंकवादियों को गिरफ्तार भी किया गया है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications