म्यामार के प्रवासियों की गणना कराना चाहते हैं मिजोरम के राज्यपाल
पिछले दिनों कई स्वयंसेवी संगठनों और सामाजिक संगठनों ने राज्यपाल से मुलाकात के दौरान प्रदेश में अवैध रूप से रह रहे म्यांमार के लोगों द्वारा मादक पदार्थों की तस्करी और अपराधों में तेज वृद्धि पर चिंता जताई थी।
प्रदेश के गृह मंत्रालय के एक अधिकारी के मुताबिक राज्यपाल ने जनगणना अधिकारियों को निर्देश जारी किया है कि वह एक सर्वेक्षण करें और यह स्पष्ट करें कि म्यांमार का कौन प्रवासी वैध है और कौन अवैध।
वर्ष 2011 की जनगणना का दूसरा और अंतिम चरण नौ से 28 फरवरी के बीच पूरा होगा।
मिजोरम में रह रहे म्यांमार के प्रवासियों की संख्या करीब 50,000 अनुमानित है। हालांकि गैर आधिकारक अनुमान के मुताबिक यह संख्या 75,000 है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications