भोपाल में पकड़े गए आतंकी जम्मू एवं कश्मीर के निवासी (लीड 1)
प्रदेश के पुलिस महानिदेशक एस. के. राउत ने शनिवार को पत्रकारों को बताया कि शक्रवार की रात को भोपाल के तलैया थाना क्षेत्र से पुलिस ने दो संदिग्ध व्यक्तियों को पकड़ा है। यह दोनों जम्मू एवं कश्मीर के बांदीपुर के निवासी हैं। इनके नाम शौकत अहमद हकीम और मेहराजुद्दीन शेखगुजरी हैं।
राउत के मुताबिक जम्मू एवं कश्मीर पुलिस से पता चला है कि उसे इन दोनों की आतंकी गतिविधियों के मामलों में तलाश है। साथ ही इनके खिलाफ दो मामले दर्ज होने की जानकारी मिली है। जम्मू एवं कश्मीर पुलिस का दल मध्य प्रदेश के लिए रवाना हो चुका है।
राउत ने बताया कि दोनों आतंकवादियों से पूछताछ की जा रही है। वे भोपाल में कब से थे और उनकी क्या योजना थी इसका अभी खुलासा नहीं हो पाया है। प्रारंभिक पूछताछ में उनके आतंकवादी होने की पुष्टि हुई है।
पुलिस दोनों आतंकवादियों का किस संगठन से नाता है और वे भोपाल में कहां रूके थे इसका भी खुलासा नहीं कर रही है। वहीं सूत्र इनके हूजी से संबंधित होने का दावा कर रहे हैं।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
*


Click it and Unblock the Notifications