प्रवासी भाई ने अपहर्ताओं से भाई की रिहाई की अपील की
अपहृत व्यवसायी के भाई संजीव कुमार ने शुक्रवार की रात मीडिया के लोगों को भेजे गए ई-मेल में कहा है कि पुलिस अब तक नीरज का सुराग पाने में असफल साबित हुई है। इस कारण वह खुद अपहरणकर्ताओं से अपने भाई की सकुशल रिहाई की मांग कर रहे हैं।
उन्होंने बताया कि वे राज्य के वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों से भी टेलीफोन के जरिए अपने भाई की रिहाई की मांग कर चुके हैं।
उल्लेखनीय है कि चांदन थाना क्षेत्र से अज्ञात अपराधियों ने बुधवार देर रात आभूषण व्यवसायी नीरज को हथियार के बल पर अगवा कर लिया था। पुलिस ने गुरुवार को नीरज की मोटरसाईकिल बरामद की।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications