उप्र में हेरोइन के साथ युवक गिरफ्तार
पुलिस ने शनिवार को बताया शुक्रवार देर रात जिला पुलिस और विशेष कार्रवाई दल (एसओजी) की संयुक्त कार्रवाई में 25 साल के आजाद को जिले के सैदराजा इलाके से गिरफ्तार किया गया।
पुलिस ने बताया कि आजाद अंतर्राज्यीय गिरोह के साथ मिलकर काम करता था। पुलिस निरीक्षक राम कृष्ण ने पत्रकारों से बताया,"आजाद कई राज्यों मसलन मध्य प्रदेश, उत्तर प्रदेश, उत्तराखण्ड, राजस्थान और दिल्ली मादक पदार्थो की आपूर्ति करता था।"
बिहार में कैमूर के रहने वाले आजाद के खिलाफ 'नारकोटिक्स एंड साइकोट्रॉपिक सबटैंसेज' (एमडीपीएस) एक्ट के तहत कई मामला दर्ज किया गया है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications