केरल में नव वर्ष का जोरदार स्वागत
कोच्चि व कोवलम में सबसे ज्यादा लोग इकट्ठे हुए और वहां किसी प्रकार की अव्यवस्था न हो इसलिए भारी संख्या में पुलिस भी तैनात थी। राज्यभर में शुक्रवार रात से ही जश्न का दौर चल रहा है। रात में नए साल के आगमन के साथ लोगों ने पटाखे छोड़े और एक-दूसरे के गले लगकर नव वर्ष की बधाइयां दीं।
केरल में मौजूद एक ब्रिटिश जोड़ी ने बताया कि कोवलम तट पर उनकी शुक्रवार की रात शानदार रही। उन्होंने बताया कि वहां भारी संख्या में लोग मौजूद थे और सभी ने खूब आनंद लिया।
थक्केडी, मुन्नार, अलापुझा और कुमाराकोम में भी भारी संख्या में घरेलू और विदेशी पर्यटक इकट्ठे हुए। जिन लोगों ने पहले से बुकिंग नहीं कराई थी उन्हें यहां जगह मिलने में परेशानियों का सामना करना पड़ा। अलापुझा जिले में बहने वाली वेमबानाद झील में 350 से ज्यादा हाउसबोट पर्यटकों को सैर करा रही थीं।
केरल सरकार ने भी इस अवसर पर राज्य के कर्मचारियों और पेंशनभोगियों के लिए खुशी का संदेश दिया है। यहां शुक्रवार शाम नौंवे वेतन पुनरीक्षण आयोग की रिपोर्ट मुख्यमंत्री वी.एस. अच्युतानंदन को सौंपी गई और उनसे इसकी अनुशंसाओं को लागू करने के लिए कहा गया।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications