कैमरन ने नए साल के संदेश में आर्थिक विकास का संकल्प जताया

स्थानीय समाचार पत्र 'वॉल स्ट्रीट जर्नल' के मुताबिक कैमरन ने कहा, "हम अपने पास मौजूद संसाधनों से ज्यादा का उपयोग कर रहे हैं। हमें इस स्थिति से निपटना होगा। प्रत्येक संवेदनशील व्यक्ति इस बात को समझता है।"

उन्होंने कहा, "2011 एक मुश्किल साल साबित होने जा रहा है। हम इस मुश्किल से निपटने के लिए जरूरी प्रयास कर रहे हैं। हम जो कदम उठा रहे हैं वह बेहद जरूरी हैं क्योंकि यह हमारी अर्थव्यवस्था और देश को सही दिशा में ले जाएंगे।"

कैमरन की कंजरवेटिव पार्टी और लिबरल डेमोक्रेट पार्टी की गठबंधन सरकार ने सार्वजनिक खर्च में 81 अरब डॉलर की कमी का फैसला लिया है जिसके चलते देश में सरकारी क्षेत्र की हजारों नौकरियां कम की जाएंगी।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+