ईरान ने विकिलीक्स की रिपोर्ट खारिज की
समाचार एजेंसी डीपीए के अनुसार विकिलीक्स द्वारा लीक किए गए एक अमेरिकी राजनयिक संदेश में कहा गया था कि जनरल मोहम्मद अली जाफरी ने 2010 के प्रारम्भ में अहमदीनेजाद को थप्पड़ मारा था। उस समय तेहरान विवादित चुनाव की समस्या से जूझ रहा था।
रिवल्यूशनरी गार्ड्स के एक प्रवक्ता ने समाचार एजेंसी 'फार्स' को बताया कि "विकिलीक्स के पीछे के लोगों ने अपनी अंदरूनी जानकारी और झूठी कहानियों के जरिए प्रसिद्धि का लाभ उठाया है।"
प्रवक्ता रमजान शरीफ ने कहा कि अमेरिका के बारे में विकिलीक्स के कुछ खुलासे बेशक सच हो सकते हैं, लेकिन उसमें कई मनगढं़त जानकारियां हैं।
राष्ट्रपति अहमदीनेजान ने पिछले वर्ष विकिलीक्स के दस्तावेजों को बेकार करार दिया था। उन्होंने कहा था कि विकिलीक्स ने खास राजनीतिक मकसद से काम किया है और किसी अन्य देश के साथ ईरान के सम्बंध पर कोई असर नहीं पड़ा है।
ईरान, खासतौर से उन दस्तावेजों के खुलासे से खिन्न था, जिनमें कहा गया था कि सऊदी अरब और बहरीन ने अमेरिका से आग्रह किया था कि वह किसी भी तरह से ईरान के परमाणु कार्यक्रम पर रोक लगाए, भले ही इसके लिए सैन्य हमला क्यों न करना पड़े।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
*


Click it and Unblock the Notifications