ट्रेन की 2 ट्रकों से टक्कर, एक ट्रकचालक की मौत
पुलिस के मुताबिक यह हादसा जिले के बाबुरा रेलवे क्रांसिग पर गेट नम्बर 26 बी पर हुआ। क्रांसिग को पार कर रही अमृतसर-सियालदह अकालतख्त एक्सप्रेस ने दो ट्रकों को टक्कर मार दी।
सरकारी रेलवे पुलिस (जीआरपी) के पुलिस निरीक्षक इंद्र देव ने जौनपुर में संवाददाताओं को बताया, "एक ट्रक के चालक की मौत घटनास्थल पर ही हो गई। दूसरे ट्रक के चालक सहित दो लोग घायल हुए हैं। दोनों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।"
देव ने कहा कि इस भिडं़त में रेलगाड़ी के यात्रियों को नुकसान नहीं पहुंचा है। रेलवे अधिकारियों ने रेलगाड़ी के चालक के खिलाफ कार्रवाई करने का निर्देश दे दिया है। उसे निलम्बित किए जाने की संभावना है।
इस मामले की जांच के लिए रेलवे अधिकारियों ने तीन सदस्यीय समिति गठित कर दी है।
अधिकारी ने बताया, "ऐसा लगता है कि रेलगाड़ी का चालक कोहरे की वजह से सूचना बोर्ड को देखने में असफल रहा। वह रेलगाड़ी को नियंत्रण में चला रहा था लेकिन उसकी लापरवाही को नजरअंदाज नहीं किया जा सकता उसके खिलाफ कार्रवाई करने का आदेश दे दिया गया है।"
उल्लेखनीय है कि रेलगाड़ी पंजाब के अमृतसर शहर से पश्चिम बंगाल स्थित सियालदह जा रही थी।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications