उड़ीसा में पुलिस पर हत्या का आरोप
पुलिस ने दावा किया कि गंधमरदान पहाड़ी इलाके में सोमवार को हुई मुठभेड़ में भाजपा नेता माधव सिंह ठाकुर और रमेश साहू को मार गिराया गया। गंधमरदान यहां से 500 किलोमीटर की दूरी पर स्थित है।
पुलिस महानिरीक्षक (अभियान) संजीव माड़िक ने कहा कि पुलिस ने एक विद्रोही शिविर पर धावा बोला जिसके बाद यह मुठभेड़ हुई। उन्होंने बताया कि दोनों प्रतिबंधित भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (माओवादी) से जुड़े थे।
पीड़ित परिजनों ने पुलिस के दावे को खारिज किया है।
गृह मंत्रालय के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि स्थानीय प्रशासन को इस मामले की जांच के लिए कहा गया है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications