बुद्धदेव को चिदम्बरम का दिल्ली आने का न्योता
नई दिल्ली, 30 दिसम्बर (आईएएनएस)। केंद्रीय गृह मंत्री पी. चिदम्बरम ने मंगलवार को मिले पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री बुद्धदेब भट्टाचार्य के पत्र के जवाब में उन्हें दिल्ली आने का निमंत्रण दिया है।
चिदम्बरम ने उस पत्र के बदले गुरुवार को दो पत्र भेजे हैं। दोनों पत्र फैक्स किए गए हैं और स्पीड पोस्ट से भी भेजे गए हैं। पहले पत्र के अंतिम भाग में गृह मंत्री ने पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री को यथाशीघ्र दिल्ली आने का निमंत्रण दिया है, ताकि पत्रों में उठाए गए मुद्दों पर विचार किया जा सके।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications