सिमी बैठक से जुड़े मामले में आरोप पत्र दाखिल
इन अभियुक्तों के खिलाफ केरल के एर्णाकुलम जिले के बिनानीपुरम पुलिस थाना में 15 अगस्त, 2006 को एफआईआर दर्ज किया गया था।
प्रतिबंधित संगठन सिमी ने पनाईकुलम के हैप्पी सभागार में एक गुप्त बैठक की गई थी, जो सरकार विरोधी और राष्ट्रद्रोह से संबंधित थी। अभियुक्तों पर इस बैठक में शामिल होने का आरोप है।
गहन जांच-पड़ताल के बाद एनआईए ने पाया गया कि अभियुक्त पी.ए.शादुली, अब्दुल राशिक, अंसार निजामुद्दीन, शम्मी, समीर, अब्दुल हकीम, निजार, मोहयुद्दीन कुट्टी, मोहम्मद निसार, अस्कर, निसार, सालिह, हाशिम, रियास, मोहम्मद निजाम और निसार (कुल 17) एक अपराधिक षड्यंत्र में शामिल हुए और भारत से कश्मीर को अलग करने संबंधी उकसाऊ और गैरकानूनी गतिविधियों में संलिप्त थे, जिसका उद्देश्य सरकार की अवमानना करना था।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications