छात्रा का अश्लील एमएमएस बनाने के आरोप में एक गिरफ्तार
ललितपुर पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक तालबेहट कस्बे के अंकित उर्फ गोलू को कथित तौर पर अश्लील एमएमएस बनाने के मामले में गिरफ्तार किया गया है। गोलू ग्वालियर में पढ़ता है और वह छात्रा का पुराना मित्र है।
गोलू ने पुलिस को बताया कि उसकी छात्रा से कई वर्षो से मित्रता है मगर पिछले दिनों संबंधों में कुछ खटास आने पर उसने अपने तीन अन्य साथियों के साथ मिलकर सबक सिखाने के मकसद से ग्वालियर में एमएमएस बना डाला। गोलू के तीनों अन्य साथी भी तालबेहट के रहने वाले हैं और उनमें से दो ग्वालियर में पढ़ते हैं, जबकि एक राजनीतिक कार्यकर्ता है।
मालूम हो कि पिछले कुछ दिनों से बुंदेलखंड के झांसी, ललितपुर सहित कई अन्य इलाकों में एक लड़की के अश्लील एमएमएस की सीडी लुके छिपे बेची जा रही थी। यह सीडी तालबेहट पुलिस के हाथ लगी तो उसने जांच की।
जांच में पता चला कि यह अश्लील एमएमएस कथित तौर पर तालबेहट की एक लड़की का है जो ग्वालियर के निजी इंजीनियरिंग कालेज में पढ़ती है। इस पर तालबेहट के थाना प्रभारी आर आर गौतम ने खुद वादी बनते हुए रिपोर्ट पर अज्ञात लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कराया था।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications