अवैध हथियारों की तस्करी में लिप्त गिरोह का सदस्य गिरफ्तार
एटीएस और कानपुर जिला पुलिस ने मिलकर बुलंदशहर निवासी कपिल कुमार को रेलवे स्टेशन के बाहर एक होटल के पास से गिरफ्तार किया। उसके कब्जे से 3 विदेशी पिस्टल, 2 तमंचे और 35 जिंदा कारतूस बरामद किए गए। एटीएस मुख्यालय, लखनऊ की तरफ से शुक्रवार शाम एक प्रेस विज्ञप्ति जारी कर गिरफ्तारी की जानकारी दी गई।
एटीएस अधिकारियों के मुताबिक प्रारंभिक पूछताछ में पता चला कि गिरफ्तार व्यक्ति नेपाल के साथ-साथ पश्चिम बंगाल, बिहार व अन्य राज्यों से अवैध हथियार लाकर उत्तर प्रदेश के अपराधी गिरोहों को बेचने वाले गिरोह का सदस्य है। बरामद हथियार लेकर वह कानपुर में अपने किसी ग्राहक को बेचने आया था तभी गुप्त सूचना के आधार पर पकड़ा गया।
अधिकारियों ने बताया कि गिरफ्तार व्यक्ति से पूछताछ की जा रही है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications