मप्र में 3 बच्चों की जलकर मौत
भोपाल, 31 दिसंबर (आईएएनएस)। मध्य प्रदेश के छतरपुर जिले में झोपड़ी में आग लग जाने से तीन बच्चों की मौत हो गई। आग लगने का कारण अज्ञात है, पुलिस मामले की जांच कर रही है।
पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक भगवां थाना क्षेत्र के रजुआ खेड़ा इलाके में रहने वाले राम दयाल व दयाराम गुरुवार को मजदूरी करने गए थे। शाम को लौटे तो उन्हें बच्चे घर पर नहीं मिले तो उनकी खोज खबर करने राम दयाल के बेटे लल्लन व कंचू और दया राम का बेटा कल्लू झोपड़ी में आग से झुलसे पड़े मिले। तीनों की ही मौत हो चुकी थी।
बड़ामलहरा क्षेत्र के अनुविभागीय पुलिस अधिकारी डी. के. राठौर ने शुक्रवार को बताया कि तीनों बच्चे बुरी तरह झुलस चुके थे। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications