सिटी बैंक जालसाजी में हीरो समूह के अधिकारी का बयान दर्ज
मामले के जानकार ने बताया कि संजय गुप्ता के बाद हीरो समूह के अन्य सहयोगियों को भी बयान देने के लिए बुलाया जाएगा।
हीरो समूह की कुछ सहयोगी कम्पनियों ने सिटी बैंक के जालसाज रिलेशनशिप मैनेजर शिवराज पुरी के बैंक खातों में निवेश किया था, जिसमें हीरो कॉरपोरेट भी शामिल है।
शुक्रवार को रेलीगेयर और बोनांजा के अधिकारियों को भी बयान देने के लिए बुलाया गया था।
गुड़गांव पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी ने कहा कि उन्हें बहुत सारे दस्तावेजों की जांच करनी है और हर दिन एक सीएफओ को विवरण लेने के लिए बुलाया जाएगा।
शिवराज पुरी ने गुरुवार को आत्मसमर्पण कर दिया था। उसके बाद उसे सात दिनों की पुलिस हिरासत में भेज दिया गया था।
पुलिस के मुताबिक दिल्ली के हीरो समूह की सहयोगी कम्पनियों ने पुरी के खातें में 200 करोड़ रुपये का निवेश किया था। शेष 100 करोड़ रुपये अन्य व्यक्तियों के थे। पुरी ने इन पैसों को पांच ब्रोकर कम्पनियों में निवेश कर दिया था। इनमें रेलीगेयर, बोनांजा और ओकाया शामिल हैं।
पुरी के 81 खातों का पता लगाने के लिए 40 दल का गठन किया गया है। माना जा रहा है कि पुरी ने इन्हीं खातों में पैसे रखे हैं।
हीरो समूह ने शुक्रवार को कहा कि उसकी कम्पनियों ने इस जालसाजी में सिर्फ 28.75 करोड़ रुपये लगाए हैं।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications