पिकनिक मनाकर करेंगे नए साल का स्वागत

लखनऊ, 1 जनवरी (आईएएनएस)। वर्ष 2010 को बाय-बाय कहकर नए साल के पहले दिन का स्वागत लखनऊ के लोग घर से बाहर पिकनिक मनाकर और घूम-फिरकर करना चाहते हैं। यहां ऐसे लोगों की संख्या कम है, जिनकी दूसरे शहरों में जाकर नया साल मनाने की योजना है।

यहां के बहुत से लोग साल का पहला दिन पूरे परिवार के साथ घर से बाहर पिकनिक मनाकर बिताना पसंद करते हैं। ऐसे लोग पूरे परिवार को साथ लेकर राजधानी के 5 से 10 किलोमीटर के दायरे में बाहरी इलाकों स्थित आनंदी वाटर पार्क और आम्रपाली वाटर पार्क के अलावा चरन रिसॉर्ट, शिवगढ़ रिसॉर्ट, ड्रीम वैली रिसॉर्ट और फॉर्म्स 2 रेश में जाकर पूरा दिन बिताते हैं और जमकर मस्ती करते हैं। इन स्थानों पर एक जनवरी को सुबह से ही भारी भीड़ जुटने की संभावना है।

इंदिरानगर निवासी कपड़ा व्यवसायी प्रेम प्रकाश कहते हैं, "मैं पिछले कई सालों से अपने परिवार के साथ नए साल का पहला दिन वाटर पार्क में ही बिताता हूं।" वह कहते हैं कि उनके बजट के अंदर ही पूरे परिवार की पिकनिक हो जाती है और घर से दूर दूसरे शहर भी नहीं जाना पड़ता है।

एक वाटर पार्क के मैनेजर ने कहा कि यहां (वाटर पार्क) के अंदर का माहौल कुछ इस तरह का होता है, जैसे आप किसी नए शहर आ गए हों। ज्यादातर लोग नए साल का पहला दिन घर से बाहर नए माहौल में बिताना पसंद करते हैं। वाटर पार्क उनके लिए बहुत अनुकूल होता है, इसिलए वे यहां आना पसंद करते हैं।

कुछ लोग परिवार को लेकर शहर के स्मारकों, पार्को या चिड़ियाघर की ओर भी रुख करेंगे।

गोमतीनगर निवासी और बिजली विभाग में इंजीनियर मोहम्मद फैय्याज कहते हैं, "लखनऊ को नवाबों का शहर कहा जाता है। पिछले साल परिवार को लेकर मैं इमामबाड़ा गया था.. इस बार दिलकुशा गार्डन और रेजीडेंसी जाकर वहां पिकनिक मनाने की योजना है।"

यहां के चिड़ियाघर और कुकरैल पिकनिक स्पॉट पर भी नए साल पर काफी भीड़ जुटती है। घड़ियाल, जिराफ, शेर और मगरमच्छ सहित अन्य वन्य जीवों को देखकर बच्चों का खूब मनोरंजन होता है।

लखनऊ से 30 किलोमीटर दूर उन्नाव जिले स्थित नवाबगंज पक्षी विहार में भी लोग नए साल पर पिकनिक मनाने के लिए जुटते हैं।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+