कर्नाटक निकाय चुनाव : दूसरे चरण में 60 फीसदी मतदान (लीड-1)

बेंगलुरू, 31 दिसम्बर (आईएएनएस)। कर्नाटक में स्थानीय निकाय चुनाव के दूसरे और आखिरी से पहले चरण में शुक्रवार को करीब 60 फीसदी मतदान हुआ। इस चरण में 17 जिलों के 1.5 करोड़ मतादाताओं में से 60 फीसदी ने मताधिकार का प्रयोग किया।

मतदान की समाप्ति के बाद राज्य निर्वाचन आयोग के एक अधिकारी ने आईएएनएस को बताया, "लगभग 60 फीसदी मतदान दर्ज किया गया। कुछ जगहों पर नाम छूटने की शिकायतों के साथ मतदान शांतिपूर्ण रहे।" उन्होंने बताया कि इस चरण में 595 जिला पंचायत सदस्य एवं 2,161 उपजिला पंचायत सदस्य चुनने के लिए मतदान हुआ।

अधिकारी के अनुसार मतदाता सूची से नाम गायब होने तथा कुछ जगहों पर इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीन में खराबी जैसी कुछ शिकायतों को छोड़कर मतदान शांतिपूर्ण रहा।

शुक्रवार को जिन जिलों में मतदान हुआ, वे हैं- चिकमगलूर, दक्षिण कन्नड़, उडुपी, हासन, कोडगू, मंद्या, मैसूर, चामराजनगर, बेलगाम, बीजापुर, बगलकोट, धारवाड़, गडग, हावेरी, उत्तर कन्नड़, दावनगेरे और कोप्पल।

पंचायत चुनाव के पहले चरण में 26 दिसम्बर को 12 जिलों में मतदान हुए। चुनाव मैदान में अधिकतर सीटों पर सत्ताधारी भारतीय जनता पार्टी (भाजपा), कांग्रेस और जनता दल-सेक्युलर (जेडीएस) के बीच त्रिकोणीय मुकाबला है।

तीसरे चरण में एक जनवरी को गुलबर्गा जिले में मतदान होने हैं। इन चुनावों के नतीजे चार जनवरी को आएंगे।

गौरतलब है कि मुख्यमंत्री बी. एस. येदियुरप्पा पर अवैध रूप से भूमि आवंटन के आरोप लगे हैं। दक्षिण भारत में पहली बार सत्ता में आने वाली भाजपा को इस चुनाव में जीत से स्थिरता मिल सकती है।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+