पंचकुला में विस्फोट, 2 की मौत
पंचकुला, 31 दिसम्बर (आईएएनएस)। पंचकुला के भुदपुर गांव में एक कबाड़ स्थल पर शुक्रवार की शाम हुए एक विस्फोट में दो किशोरों की मौत हो गई।
पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक किशोर वहां खेल रहे थे। मृतकों की पहचान सोनू (12) और चरण सिंह (16) के रूप में हुई।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications