पाकिस्तान में 2 न्यायाधीशों को कारण बताओ नोटिस
समाचार पत्र 'डेली टाइम्स' के अनुसार लाहौर उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश इयाज अहमद चौधरी ने प्रभावित करने और पदोन्नति व नियुक्ति को लेकर गुरुवार को दो न्यायिक अधिकारियों को कारण बताओ नोटिस जारी किया।
ननकाना साहिब अतिरिक्त जिला एवं सत्र न्यायाधीश मुहम्मद सलीम और बहवालनगर सिविल न्यायाधीश शहजाद राजा को पैरवी करने पर कारण बताओ नोटिस जारी किया गया है।
कारण बताओ नोटिस में मुख्य न्यायाधीश चौधरी ने पूछा है कि इस गलती के लिए आप लोगों के खिलाफ अनुशासनात्मक कार्रवाई क्यों न की जाए।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications