झारखण्ड में जेल से मोबाइल फोन, सिम कार्ड जब्त
पुलिस ने बताया कि खुफिया जानकारी के आधार पर जमशेदपुर के घघहीडीह जेल पर छापेमारी की गई। पुलिस ने दो कैदियों के पास से तीन मोबाइल फोन और पांच सिम कार्ड जब्त किए। इसके अलावा उनके कब्जे से कुछ फर्जी दस्तावेज भी जब्त किए गए हैं।
पुलिस को आशंका है कि अपराधी जेल में से फोन के जरिए आपराधिक गतिविधियों को अंजाम देते थे और व्यापारियों से वसूली करते थे।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications