देश पर विदेशी कर्ज का बोझ 296 अरब डॉलर हुआ
वित्त मंत्रालय द्वारा शुक्रवार को जारी आंकड़ों के मुताबिक पहली छमाही में लंबी अवधि के लिए लिए गए कर्ज में 9.5 फीसदी की वृद्धि हुई और यह बढ़कर 229.8 अरब डॉलर हो गया। लघु अवधि के कर्ज में इस दौरान 25.8 फीसदी की वृद्धि हुई और यह बढ़कर 66 अरब डॉलर हो गया।
पहली छमाही में कर्ज में हुई 33.5 अरब डॉलर की वृद्धि में 18.8 फीसदी या 6.3 अरब डॉलर कर्ज प्रमुख अंतर्राष्ट्रीय मुद्राओं की तुलना में डॉलर का मूल्य घटने के कारण बढ़ा है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications