एथेंस में नाइट क्लब के बाहर विस्फोट (लीड-1)
समाचार एजेंसी डीपीए के मुताबिक अग्निशमन दल के अधिकारियों ने बताया कि विस्फोट में नाइट क्लब को थोड़ा नुकसान पहुंचा है।
स्थानीय मीडिया के मुताबिक पुलिस इस घटना के पीछे अंडरवर्ल्ड से जुड़े अपराधियों का हाथ मान रही है।
एक पुलिस अधिकारी ने बताया, "जाहिर है कि विस्फोट की घटना को अंजाम देकर अपराधियों ने नाइटक्लब से हिसाब-किताब बराबर किया है।"
सबूतों से पता चलता है कि मोटरसाइकिल से आए बदमाशों ने नाइटक्लब के प्रवेश द्वार पर डायनामाइट फेंक दिया था।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications