प्रधानमंत्री 3 जनवरी को करेंगे विज्ञान कांग्रेस का उद्घाटन
चेन्नई के एसआरएम विश्वविद्यालय में 3-7 जनवरी को होने वाले इस कार्यक्रम में 14 सत्र होंगे।
विज्ञान कांग्रेस में अलग से बाल विज्ञान कांग्रेस का भी आयोजन किया जाएगा, जिसमें बच्चों को विज्ञान के क्षेत्र में प्रतिभा दिखाने का मौका मिलेगा।
विज्ञान कांग्रेस का सबसे बड़ा हिस्सा प्रदर्शनी का होगा, जिसमें विभिन्न सरकारी और निजी संस्थाएं विज्ञान और प्रौद्योगिकी क्षेत्र में हुए विकास और सामाजिक योगदानों की प्रदर्शनी लगाएंगी।
विज्ञान कांग्रेस में विज्ञान संवाद सम्मेलन का अयोजन भी किया जाएगा। इसका मकसद आम लोगों में विज्ञान के प्रति जागरूकता बढ़ाना और विज्ञान रिपोर्टिग और लेखन का बढ़ावा देना होगा।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications