मेक्सिको में गोलियों से छलनी 5 शव बरामद
सामचार एजेंसी ईएफई के मुताबिक प्रांत के अटार्नी जनरल कार्यालय के प्रवक्ता कार्लोस गोंजालेज ने बताया कि इन शवों के बारे में बुधवार को सैनापुची कस्बे के लोगों ने पुलिस को सूचना दी थी।
पुलिस के मुताबिक एक व्यक्ति का सिर शहर के पूर्वी इलाके में एक सड़क के पास बरामद किया गया था। पीड़ितों का शव एक निर्माणाधीन मकान के निकट पाया गया। पीड़ितों की पहचान के बारे में अभी कुछ नहीं बताया गया है।
उल्लेखनीय है कि सियूदाद हुआरेज को मेक्सिको के सबसे खतरनाक प्रांतों में माना जाता है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications