वियतनाम के उत्तरी हिस्से में भूकम्प के झटके
हनोई, 31 दिसम्बर (आईएएनएस)। वियतनाम के उत्तरी सोन ला प्रांत में शुक्रवार सुबह भूकम्प के दो झटके महसूस किए गए। इसमें किसी किस्म के जानमाल के नुकसान की तत्काल कोई सूचना नहीं है।
समाचार एजेंसी सिन्हुआ के अनुसार वियतनाम अकेडेमी ऑफ साइंस एंड टैक्न ॉलोजी ने कहा है कि भूकम्प के झटके पर्वतीय इलाकों में महसूस किए गए। वहां आबादी ज्यादा नहीं है। पहले भूकम्प की तीव्रता रिक्टर पैमाने पर 5.5 मापी गई है। जबकि कुछ ही घंटे बाद आए दूसरे भूकम्प की तीव्रता रिक्टर पैमाने पर 4.0 मापी गई।
वियतनाम के वैज्ञानिक स्थिति पर नजर रखे हुए हैं।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications