लखनऊ सहित विभिन्न हिस्सों में बारिश
लखनऊ, 31 दिसंबर (आईएएनएस)। उत्तर प्रदेश में लखनऊ सहित कई इलाकों में शुक्रवार सुबह रुक-रुककर बारिश हुई। मौसम विभाग के मुताबिक दिन में और भी अधिक बारिश होने की संभावना है।
मौसम विभाग के निदेशक जे.पी.गुप्ता ने शुक्रवार को संवाददाताओं को बताया कि बारिश का दौर अगले दो-तीन तक जारी रहने के आसार हैं। उन्होंने बताया कि इस दौरान बादल छाये रहेंगे। धूप खिलने की संभावना कम है। आज दिन में और अधिक बारिश हो सकती है।
उन्होंने कहा कि बारिश से न्यूनतन तापमान में गिरावट आएगी और सर्दी बढ़ेगी। अधिकारियों के मुताबिक पश्चिमी विक्षोभ के चलते बारिश की परिस्थितियां बनी हैं।
बीते 24 घंटों में राजधानी लखनऊ का न्यूनतम तापमान नौ डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जो सामान्य से दो डिग्री सेल्सियस कम था।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications