अमेरिका में फेसबुक ने गूगल को पीछे छोड़ा
वेबसाइट क्षेत्र पर नजर रखने वाली कम्पनी 'एक्सपेरियन हिटवाइज' द्वारा किए गए एक सर्वेक्षण के मुताबिक इस सोशल नेटवर्किंग वेबसाइट का नाम इंटरनेट पर सबसे ज्यादा खोजा जाने वाला शब्द रहा है। वर्ष 2010 में अमेरिका में सभी वेबसाइट के लिए की गई खोज में फेसबुक का हिस्सा 3.48 प्रतिशत रहा है। वर्ष 2009 की तुलना में इसमें 209 प्रतिशत की वृद्धि हुई है।
अध्ययन के मुताबिक अमेरिका में 2010 में उपयोगकर्ताओं द्वारा विभिन्न वेबसाइट खोले जाने के कुल प्रयासों में से फेसबुक का हिस्सा 8.93 प्रतिशत रहा है जबकि गूगल डॉट कॉम का हिस्सा 7.19 प्रतिशत रहा है। याहू मेल 3.85 प्रतिशत के साथ तीसरे स्थान पर रही है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications