रोजगार के सकारात्मक आंकड़ों के बावजूद अमेरिकी बाजार गिरे
श्रम विभाग द्वारा जारी रिपोर्ट के मुताबिक अमेरिका में पिछले सप्ताह बेरोजगारों की संख्या घटकर 3,88,000 हो गई जो कि पिछले दो साल से चार लाख से ज्यादा बनी हुई थी। वहीं तैयार घरों की बिक्री नवम्बर में 3.5 प्रतिशत बढ़कर सात महीने के उच्च स्तर पर पहुंच गई।
अर्थव्यवस्था से आए इन अच्छे संकेतों के बावजूद सीमित कारोबार के चलते औद्योगिक सूचकांक डाउ जोंस 15.67 अंक (0.14 प्रतिशत) गिरकर 11,569.71 अंक पर बंद हुआ। स्टैण्डर्ड एण्ड पुअर्स 500 सूचकांक 1.90 अंक (0.15 प्रतिशत) गिरकर 1,257.88 अंक पर बंद हुआ।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications