मीरा ने गैर भाजपा दलों को भोज दिया
मीरा के आवास पर दोपहर भोज के अवसर पर आयोजित बैठक में मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी (माकपा), जनता दल (युनाइटेड), आल इंडिया अन्ना द्रविड़ मुनेत्र कड़गम (एआईएडीएमके), तेलुगू देशम पार्टी (तेदेपा) के नेता उपस्थित थे।
मीरा ने भाजपा नेताओं के लिए गुरुवार को एक अनौपचारिक दोपहर भोज आयोजित किया था। लेकिन इस दौरान भाजपा नेता जेपीसी की अपनी मांग पर अड़े रहे।
गुरुवार की बैठक में भाजपा के वरिष्ठ नेता लालकृष्ण आडवाणी और सुषमा स्वराज उपस्थित थे। सरकार की ओर से वित्त मंत्री प्रणब मुखर्जी, संसदीय मामलों के मंत्री पवन कुमार बंसल और संसदीय मामलों के राज्य मंत्री वी.नारायणसामी बैठक में उपस्थित थे।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications