शेयर बाजार में तेजी, सेंसेक्स 120 अंक ऊपर (राउंडअप)
इससे पहले बम्बई स्टॉक एक्सचेंज (बीएसई) का 30 शेयरों वाला संवेदी सूचकांक सेंसेक्स 23.69 अंकों की तेजी के साथ 20,412.76 अंक पर खुला। सेंसेक्स में अधिकतम 20,552.03 अंक और न्यूनतम 20,412.76 अंक के बीच 139.27 अंक के दायरे में कारोबार हुआ।
सेंसेक्स के 30 शेयरों में 22 में तेजी दर्ज की गई, जिसमें रिलायंस कम्युनिकेशन में लगभग पांच फीसदी, बजाज ऑटो में चार फीसदी से अधिक, रिलायंस इंफ्रास्ट्रक्च र में चार फीसदी, जयप्रकाश एसोसिएट में ढाई फीसदी से अधिक और एसबीआई में दो फीसदी से अधिक की वृद्धि दर्ज की गई।
गिरावट दर्ज करने वाले सेंसेक्स के आठ शेयरों में स्टरलाइट इंडस्ट्रीज, जिंदल स्टील, एनटीपीसी और भेल में आधी फीसदी से अधिक और हीरो होंडा में आधी फीसदी से कम की गिरावट दर्ज की गई।
नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) का 50 शेयरों वाला संवेदी सूचकांक निफ्टी 3.25 अंकों की तेजी के साथ 6105.10 अंक पर खुला। निफ्टी में अधिकतम 6147.30 अंक और न्यूनतम 6103.55 अंक के बीच 43.75 अंक के दायरे में कारोबार हुआ।
बीएसई में मिडकैप और स्मॉलकैप सूचकांकों में भी तेजी का रुख देखा गया। मिडकैप 88.10 अंक की तेजी के साथ 7,802.71 अंक पर, जबकि स्मॉलकैप 117.70 अंक की तेजी के साथ 9,670.31 अंक पर बंद हुआ।
बीएसई के 13 सेक्टरों में से 12 में तेजी दर्ज की गई। रियल्टी में दो फीसदी से अधिक, बैंकिंग कम्पनियों में एक फीसदी से अधिक, वाहन, उपभोक्ता वस्तु और बिजली में आधी फीसदी से अधिक की तेजी दर्ज की गई। सूचना प्रौद्योगिकी में 0.04 फीसदी की गिरावट दर्ज की गई।
बीएसई में कारोबार का रुझान सकारात्मक रहा। कुल 1978 शेयरों में तेजी और 947 शेयरों में गिरावट दर्ज की गई, जबकि 142 शेयरों के भाव में कोई बदलाव नहीं हुआ।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications