नव वर्ष की पूर्व संध्या पर हिमाचल में हिमपात (लीड-1)

शिमला, 31 दिसम्बर (आईएएनएस)। हिमाचल प्रदेश की राजधानी में पिछले आठ साल में पहली बार नव वर्ष की पूर्व संध्या पर शुक्रवार को हिमपात हुआ लेकिन मौसम विज्ञान कार्यालय का कहना है कि सैलानी तीन-चार दिन तक ही बर्फ की इस चादर का आनंद ले सकेंगे।

मौसम विज्ञान कार्यालय के मुताबिक इससे पहले 1990, 1995, 2000 और 2002 में नव वर्ष की पूर्व संध्या पर हिमपात हुआ था।

मौसम विज्ञानियों के मुताबिक शिमला में हल्का हिमपात हुआ है लेकिन मध्य एशिया में कैस्पियन सागर पर पश्चिमी विक्षोभ की स्थिति बनने और इसके अफगानिस्तान-पाकिस्तान की ओर बढ़ने के कारण और अधिक हिमपात होने की सम्भावना कम है। वैसे अगले तीन से चार दिन तक बर्फ की चादर बनी रहने का अनुमान है।

मौसम विज्ञान कार्यालय के निदेशक मनमोहन सिंह ने आईएएनएस को बताया, "इस क्षेत्र से पश्चिमी विक्षोभ हट रहे हैं और शनिवार तक आकाश साफ हो जाएगा।"

उन्होंने कहा कि शाम तक एक या दो बार हल्का हिमपात होने का अनुमान है।

उन्होंने कहा, "अगले तीन से चार दिन तक बर्फ की चादर छाई रहेगी क्योंकि बारिश और हिमपात से तापमान में कमी दर्ज की गई है। वैसे बहुत अधिक बर्फ जमा नहीं हुई है इसलिए यह लम्बी अवधि तक नहीं रहेगी।"

शिमला में शुक्रवार को न्यूनतम तापमान 0.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+