अर्जेटीना में उड़न तश्तरियों से हवाई सुरक्षा को खतरा
समाचार एजेंसी 'प्रेंसा लैटिना' के अनुसार वायु सेना का कहना है कि अक्सर लड़ाकू विमानों द्वारा र्अजेटीना के ऊपर आसमान में विचित्र वस्तुओं के देखे जाने की रिपोर्ट की जाती रही है।
यहां तक कि स्थानीय मीडिया ने भी अपने कार्यालयों में कथित यूएफओ की दर्जनों तस्वीरे पहुंचने की जानकारी दी है। कुछ मामलों में ये तस्वीरें उड़ते पक्षियों और कुछ मामलों में ट्रिक फोटोग्राफ साबित हुई हैं।
वायु सेना के अनुसार देश की सैन्य इकाई ऐसी उड़न तश्तरियां देखे जाने के बारे में छानबीन करने के लिए एक बहुपक्षीय आयोग का गठन करेगी।
इस आयोग में मौसम विज्ञानी, पायलट, खगोलविद, चिकित्सक, राडार और अन्य विशेषज्ञ शामिल होंगे।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications