नववर्ष पर गुलमर्ग में सैलानियों की भीड़

पर्यटन विभाग के एक अधिकारी ने बताया, "इस साल करीब सात लाख घरेलू पर्यटकों ने घाटी का दौरा किया जबकि 25 हजार विदेशी सैलानी आए। यह एक रिकॉर्ड है, जो हिंसात्मक दौर शुरू होने से पहले इतने पर्यटक यहां आए।"

अधिकारी ने बताया कि वर्ष 2008 में घाटी में 5.72 लाख पर्यटक आए थे। इसमें 5.50 लाख घरेलू और 22,000 विदेशी सैलानी शामिल थे।

उन्होंने बताया,"वर्ष 2009 में 5.77 लाख घरेलू और 23,000 विदेशी सैलानियों की संख्या दर्ज की गई थी। इस साल आने वाले पर्यटकों की संख्या ने पहले के सभी दर्ज रिकॉर्डो को तोड़ दिया है।"

उन्होंने कहा कि इसमें अमरनाथ की सलाना यात्रा पर आने वाले तीर्थयात्रियों की संख्या शामिल नहीं है।

पर्यटन अधिकारी ने बताया, "हमें इस साल 10 लाख से अधिक पर्यटकों के आने की संभावना थी लेकिन असंतोष भड़कने की वजह से यह सम्भव नहीं हो पाया।"

पर्यटन उद्योग में साल के अंतिम दिन करीब 500 सैलानियों के गुलमर्ग पहुचंने से उत्साह बना हुआ है। यहां फिलहाल ताजा बर्फबारी हुई है।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+