ब्लैकबेरी ने प्लेबुक की बैटरी क्षमता पर आशंकाओं को खारिज किया

टोरंटो, 31 दिसम्बर (आईएएनएस)। ब्लैकबेरी फोन निर्माता कम्पनी रिसर्च इन मोशन (आरआईएम) ने गुरुवार को इन आशंकाओं को खारिज किया है कि कम्पनी के नए प्लेबुक टैबलेट को बाजार में लाने में देरी हो सकती है क्योंकि इसकी बैटरी क्षमता एप्पल के आईपैड की बैटरी क्षमता से कम है।

दो दिन पहले मोबाइल क्षेत्र के विशेषज्ञ शॉ वू ने कहा था कि आरआईएम प्लेबुक को बाजार में उतारे जाने का काम मई तक के लिए टालने की योजना बना रही है क्योंकि इस टैबलेट की बैटरी क्षमता कमजोर है।

वू ने अपनी टिप्पमी ने कहा, "इस बात को ध्यान में रखना होगा कि क्यूएनएक्स (प्लेबुक में उपयोग किया जा रहा ऑपरेटिंग सिस्टम) का विकास मूल रूप से मोबाइल के लिए नहीं किया गया है बल्कि इसका निर्माण नेटवर्किं ग उपकरणों और ऑटोमोबाइल्स क्षेत्र के लिए किया गया है जहां बैटरी क्षमता ज्यादा महत्वपूर्ण नहीं होती।"

आरआईएम ने इस आशंका को खारिज करते हुए कहा कि प्लेबुक की बैटरी क्षमता के संबंध में अपनी आशंका दूर करने के लिए कोई भी व्यक्ति इस टैबलेट की प्रारूप इकाई देख सकता है। कम्पनी ने कहा कि यह टैबलेट निर्धारित समय पर बाजार में उतारा जाएगा।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+