शिवराज हैं कंस मामा: दिग्विजय
भोपाल प्रवास पर आए दिग्विजय सिंह ने शुक्रवार को पत्रकारों के एक सवाल का जवाब देते हुए कहा, "लाडली लक्ष्मी योजना भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) का बोगस कार्यक्रम है। शिवराज सिंह चौहान अपने आपको मामा बताते हैं लेकिन यह मामा तो कंस मामा का रूप ले चला है।"
सिंह पर उमा भारती की एक टिप्पणी के सम्बन्ध में सवाल पूछे जाने पर दिग्विजय सिंह ने कहा, "उमा भारती के प्रति मेरी पूरी सहानुभूति है। उन्होंने अपने आपको इस हालात में डाल लिया है कि अब न तो राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ उन्हें पूछता है और न ही भाजपा उन्हें पूछती है। वे भाजपा में जाना चाहती हैं लेकिन वह उन्हें लेने को तैयार नहीं है, इतना ही नहीं उन्होंने अपनी पार्टी बनाई जिसमें वह पूरी तरह असफल रहीं।
सिंह ने कहा कि उमा भारती वास्तविक रूप से साध्वी बन जाएं और अगर ऐसा होता है तो सब को शांति मिल जाएगी।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।