चीन में 2010 में रहा दशक का सबसे प्रतिकूल मौसम
समाचार एजेंसी सिन्हुआ के मुताबिक चीन के मौसम विभाग (सीएमए) के प्रवक्ता चेन झेनलिन ने कहा कि चीन में वर्ष 2010 भीषण गर्मी वाले दिनों की संख्या बेहद ज्यादा रही। चीन में इससे पहले ऐसा बहुत कम ही देखने को मिला है।
प्रतिकूल मौसम का तात्पर्य मौसम की उस स्थिति से होता है जिसमें औसत स्थितियों के उलट काफी गम्भीर परिस्थतियां उत्पन्न हो जाती हैं।
चेन के मुताबिक वर्ष 1961 के बाद से इस वर्ष सबसे अधिक गर्मी महसूस की गई। गर्म दिनों की संख्या सामान्य स्तर से 3.5 दिन अधिक दर्ज की गई।
उन्होंने कहा कि औसत रूप से असामान्य तापमान इस वर्ष ऐतिहासिक स्तर पर पहुंच गया। वर्ष 2010 में अधिकतम तापमान सामान्य से दो डिग्री सेल्सियस अधिक दर्ज किया गया। मौसम की ऐसी स्थिति वर्ष 1961 के बाद से नहीं देखी गई थी।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications