समुद्री सीमा विवाद सुलझाने का इच्छुक है बांग्लादेश

प्रधानमंत्री ने कहा कि बांग्लादेशी नौसना के पास वर्ष 2019 तक पहली पनडुब्बी होगी। उन्होंने कहा कि उनकी सरकार एक 'प्रभावी निवारक बल' तैयार करने की योजना बना रही है।

'ईशा खान नौसैनिक ठिकाने' पर पहले जल सर्वेक्षण जहाज को नौसेना के बेड़े में शामिल करते हुए हसीना ने यह घोषणा की।

हसीना ने अपने पिता और बांग्लादेश के संस्थापक नेता व पूर्व राष्ट्रपति शेख मुजीबुर्रहमान के कथन दोहराते हुए कहा कि बांग्लादेश किसी के आंतरिक मामलों में हस्तक्षेप नहीं करता है, लेकिन अगर उनके मामले में कोई दखल देता हैं तो, वे बर्दाश्त नहीं करेंगे।

पड़ोसी देशों से समुद्री सीमा को लेकर चल रहे विवादों पर उन्होंने कहा कि समस्याओं को सुलझाने का प्रयास जारी है।

हसीना ने कहा, "हम इस इलाके में किसी तरह का विवाद या युद्ध नहीं चाहते हैं। हमें शांति में विश्वास है।"

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+