मृत्युदंड का सामना करने वाले भारतीयों के परिजन मुआवजे खिलाफ

गैर सरकारी संगठन, लायर्स फॉर ह्यूमन राइट्स इंटरनेशनल (एलएफएचआरआई) के एक प्रतिनिधि, नवकिरन सिंह ने शुक्रवार को आईएएनएस से कहा, "भारतीय युवकों की रिहाई के लिए मुआवजा देने की कोई आवश्यकता नहीं है। मुआवजा उन मामलों में दिया जाता है, जहां दोष सबूत के जरिए साबित हुआ हो। लेकिन इस मामले में वे बेगुनाह हैं और शारजाह पुलिस को उनके खिलाफ कोई सबूत नहीं मिला है।"

सिंह ने कहा, "हम उन्हें निर्दोष साबित कर स्वदेश वापस लाना चाहते हैं। लेकिन एक बार यदि हमने मुआवजा दे दिया तो यह अपने आप उन्हें दोषी साबित कर देगा। इन 17 व्यक्तियों के अलावा यूएई की जेलों में कई अन्य बेगुनाह भारतीय भी कैद हैं और हम सभी के लिए मुआवजा नहीं चुका सकते।"

ज्ञात हो कि इन सभी भारतीयों को शारजाह की एक अदालत ने, शराब के गैर कानूनी कारोबार को लेकर हुई लड़ाई के बाद एक पाकिस्तानी नागरिक, मिस्री नजीर खान की जनवरी 2009 में हत्या करने और तीन अन्य को घायल करने के आरोप में मार्च 2010 में मौत की सजा सुनाई थी। इनमें से 16 व्यक्ति पंजाब और एक हरियाणा का है। हत्या की घटना शारजाह के अल साजा इलाके में घटी थी।

पुलिस के अनुसार पाकिस्तानी व्यक्ति की मौत चाकू गोदे जाने और मस्तिष्क में चोट लगने के कारण हुई थी।

पाकिस्तान के मानवाधिक मामलों के पूर्व केंद्रीय मंत्री, अंसार बर्नी द्वारा संचालित अंसार बर्नी ट्रस्ट ने कुछ महीनों पहले पाकिस्तान में पीड़ित परिवार को मुआवजा देने का प्रस्ताव दिया था।

शारजाह की जेल में कैद नवजोत सिंह (27) के भाई जॉनी सिंह ने आईएएनएस को बताया, "मैंने नवजोत से बात की है और वह इस मामले को लेकर बहुत खुश है। वह किसी भी तरह का मुआवजा देने के बिल्कुल खिलाफ है। उसने मुझे बताया था कि वह अच्छी हालत में है और जल्द रिहाई के प्रति आशावान है।"

इस मामले में शारजाह की जेल में कैद एक अन्य व्यक्ति सुखजिंदर सिंह के चाचा शेर सिंह ने कहा, "मेरा भतीजा बेगुनाह है, फिर उसकी रिहाई के लिए हम मुआवजा क्यों दें। हम चाहते हैं कि इन सभी 17 बेगुनाहों की जिंदगियां बचाने के लिए पंजाब और केंद्र की दोनों सरकारें हस्तक्षेप करें।"

दोषी ठहराए गए सभी व्यक्तियों की उम्र 17 से 30 वर्ष के बीच है और सभी निम्न मध्य वर्ग परिवारों से हैं।

भारतीय वाणिज्य दूतावास ने यूएई में इन सभी के मामलों को लड़ने के लिए एक कानूनी फर्म के साथ करार किया है।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

*

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+