अफगानिस्तान में 2 पुलिसकर्मियों की मौत
समाचार एजेंसी सिन्हुआ के मुताबिक प्रांतीय प्रवक्ता मोहम्मद दहिदी ने बताया, "प्रांत के ख्वाजा बहाउद्दीन जिले में गुरुवार रात को आतंकवादियों के एक कमांडर को पकड़ने के लिए अभियान चलाया गया था। इस मुठभेड़ के दौरान गोली लगने से दो पुलिसकर्मियों की मौत हो गई।"
दहिदी ने बताया कि मुठभेड़ के दौरान एक आतंकवादी भी मारा गया और छह को गिरफ्तार किया गया।
उल्लेखनीय है कि अफगानिस्तान में आतंकवादी संगठन तालिबान के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान में अफगान सेना अंतर्राष्ट्रीय गठबंधन सेनाओं के साथ मिलकर लड़ रही हैं।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications