अब इतिहास हुईं कोडैक्रोम फिल्मों
समाचार एजेंसी डीपीए के मुताबिक कांसास के पार्सन्स स्थित फिल्म प्रसंस्करण (फोटो प्रोसेसिंग) कम्पनी 'ड्वेन्स फोटो' ने गुरुवार दोपहर से फिल्में लेना बंद कर दिया है। इससे पहले अपनी फिल्मों से तस्वीरें निकलवाने के इच्छुक लोगों के लिए समय सीमा निर्धारित की गई थी। एबीसी न्यूज के मुताबिक एक महिला इंग्लैंड से खुद अपनी फिल्म लेकर पहुंची थी।
कोडैक ने 2009 में कैमरे में इस्तेमाल होने वाली फिल्म का निर्माण बंद कर दिया था और ड्वेन इस फिल्म से तस्वीरें विकसित करने वाली अंतिम प्रयोगशाला थी। यह प्रयोगशाला अपने चटख रंगों के इस्तेमाल के लिए मशहूर है। पिछले 75 साल से यह प्रयोगशाला शौकिया और व्यवसायिक फोटोग्राफरों दोनों के बीच मशहूर है।
कोडैक ने कोडैक्रोम फिल्म का अंतिम रोल फोटोग्राफर स्टीव मैककरी को दिया था। स्टीव की 1985 में ली गई हरी आंखों वाली एक अफगान लड़की की तस्वीर 'नेशनल ज्योग्राफ्रिक' पत्रिका के मुखपृष्ठ पर छपी थी। यह तस्वीर हाल के दशकों की एक प्रमुख तस्वीर है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications